दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। इसको देखते हुए निजी स्कूलों में नर्सरी की कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख दो हफ्ते और बढ़ाई जा रही है। इसकी जानकारी दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है।
दिल्ली में पिछले 15 दिनों के दौरान संक्रमण में करीब 100 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संक्रमण दर में भी 20 दिसंबर, 2021 से पांच जनवरी, 2022 के बीच करीब 50 गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले साल 16 मई को इससे पहले दिल्ली में कोरोना के 6456 मामलों के साथ संक्रमण दर 10.4 प्रतिशत थी।
- तारीख नए मामले संक्रमण दर (प्रतिशत में)
- 20 दिसंबर- 91 0.20
- 21 दिसंबर 102 0.20
- 22 दिसंबर 125 0.20
- 23 दिसंबर 118 0.19
- 24 दिसंबर 180 0.29
- 25 दिसंबर 249 0.43
- 26 दिसंबर 290 0.55
- 27 दिसंबर 331 0.68
- 28 दिसंबर 496 0.89
- 29 दिसंबर 923 1.29
- 30 दिसंबर 1313 1.73
- 31 दिसंबर 1,796 2.44
- एक जनवरी 2,716 3.64
- दो जनवरी 3,194 4.59
- तीन जनवरी 4,099 6.46
- चार जनवरी 5481 8.50
- च जनवरी 11,665 11.88