फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: आयकर विभाग के अपर आयुक्त ने दस साल में अर्जित की 8.01 करोड़ की संपत्ति, फिलहाल लखनऊ में है तैनाती

Fri, 07 Oct 2022 10:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सीबीआई की जांच में पता चला है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में 32.22 लाख का फ्लैट, लखनऊ में आम्रपाली योजना में 4.23 करोड़ रुपये की 450 वर्गमीटर की कोठी, इंदिरानगर के बी ब्लॉक में 2.43 करोड़ रुपये की 300 वर्गमीटर की कोठी और सी ब्लॉक में 1.12 करोड़ रुपये की तीन मंजिला कोठी खरीदी थी।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक) - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में कार्यरत आयकर विभाग के तत्कालीन अपर आयुक्त अमित निगम के खिलाफ आय से अधिक 8.01 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने के मामले में सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित दस्तावेज सीबीआई कोर्ट में पेश किए। मामले की जांच सीबीआई के डिप्टी एसपी कमल प्रकाश शर्मा कर रहे हैं। अमित मौजूदा समय में लखनऊ में अपर आयुक्त हैं।

विज्ञापन

सीबीआई के अनुसार, अमित निगम वर्ष एक जनवरी 2008 से तीस जून 2018 तक मुरादाबाद में आयकर विभाग के सहायक आयुक्त, उप आयुक्त और अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान अमित ने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से 8.01 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की।
विज्ञापन

सीबीआई की जांच में पता चला है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में 32.22 लाख का फ्लैट, लखनऊ में आम्रपाली योजना में 4.23 करोड़ रुपये की 450 वर्गमीटर की कोठी, इंदिरानगर के बी ब्लॉक में 2.43 करोड़ रुपये की 300 वर्गमीटर की कोठी और सी ब्लॉक में 1.12 करोड़ रुपये की तीन मंजिला कोठी खरीदी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें