फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ 'ग्रहण': भटकते रहे अभिनेता अक्षय कुमार और पांच देशों के राजदूत, फिर 'खिलाड़ी' ने किया अधिकारियों से अनुरोध

Wed, 12 Jun 2024 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

उन्हें 800-900 मीटर पैदल चलना पड़ा। अंदर जाने के लिए इन्हें सुरक्षा अधिकारियों से निवेदन भी करना पड़ा।
विज्ञापन
Narendra Modi Oath Ceremony:पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे फिल्मी सितारे - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को राष्ट्रपति भवन पर भटकना भारी पड़ गया। इस कारण उन्हें 800-900 मीटर पैदल चलना पड़ा। अंदर जाने के लिए इन्हें सुरक्षा अधिकारियों से निवेदन भी करना पड़ा। उन्हें गेट नंबर गेट-2 से राष्ट्रपति भवन के अंदर जाने दिया, मगर उनकी कार को अंदर नहीं जाने दिया गया। दूसरी तरफ देरी से आने पर पांच राजदूतों को भी भटकना पड़ा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के आने पर सभी गेट बंद कर दिए गए थे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, फिल्म अभिनेता को शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए गेट नंबर-37 से राष्ट्रपति भवन में प्रवेश करना था, मगर वह गेट नंबर-2 पर पहुंच गए। गेट नंबर-2 से प्रवेश करने के लिए उनके पास पास नहीं था। शुरू में उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद अक्षय कुमार ने सुरक्षा अधिकारियों से अंदर जाने के लिए निवेदन किया।

सुरक्षा अधिकारियों ने विचार विमर्श किया, क्योंकि उनके पास अंदर जाने का पास था। ऐसे में उनके निवेदन पर उन्हें तो राष्ट्रपति भवन के अंदर जाने दिया, मगर उन्हें कार के साथ अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में अक्षय कुमार को गेट नंबर-2 से पैदल चलकर ही जाना पड़ा। उनकी कार को गेट नंबर-37 पर भेजा गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ देरी से पहुंचने के कारण पांच देशों के राजदूत भी भटकते रहे। इन राजदूतों को गेट नंबर-37 से राष्ट्रपति भवन के अंदर जाना था, मगर ये देरी से पहुंचे। इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए थे। इस कारण गेट नंबर-37 समेत अन्य गेटों को बंद कर दिया गया। इसके बाद ये राजदूत दो नंबर गेट पर पहुंचे। यहां से इनको प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद वायरलैस पर मैसेज चले और इन राजदूतों को गेट-38 पर भेजा गया। ये गेट नंबर 38 पर पहुंचने वाले थे, तभी फिर मैसेज चला कि राजदूतों को 37 नंबर गेट पर ही भेजा जाएगा। इसके बाद इन राजदूतों को राष्ट्रपति भवन में प्रवेश दिया गया।

अक्षय कुमार के भटकने की कोई जानकारी नहीं है। हां लेट आने से और प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आने के कारण गेट नंबर-37 को बंद कर दिया गया था।
-प्रशांत प्रिय गौतम, पुलिस उपायुक्त, ट्रैफिक, नई दिल्ली ट्रैफिक जिला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें