नई दिल्ली। केशवपुरम में बुधवार को महिला केयरटेकर ज्योति की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी सौरव (23) को पुलिस ने शुक्रवार को उसे गजरौला से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एक ही इमारत में केयरटेकर का काम करते थे और उनमें दोस्ती थी। उत्तर पश्चिम जिला डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आपसी संबंधों में खटास के कारण हत्या करने की वजह सामने आई है। 29 जुलाई को शांति नगर स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सौरव ने ज्योति के सिर में गोली मार दी। ब्यूरो