संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सदर थाना नूंह पुलिस ने अदालत से पीओ घोषित आरोपी इमरान पुत्र दीनू उर्फ बंदर निवासी गुराकसर, हथीन के खिलाफ बीएनएस की धारा 209 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार 18 मार्च 2025 को आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। कई बार पुकार के बावजूद उपस्थित न होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नूंह डॉ. मुकेश कुमार की अदालत ने उसे प्रोक्लेम्ड पर्सन घोषित कर दिया था। अदालत के आदेश के आधार पर 19 सितंबर 2026 को नया मुकदमा दर्ज किया गया। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है और अदालत के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।