फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बनाया बंकर: पुलिस पर हमला कर फरार था आरोपी, दो घंटे में ढूंढ निकाला; 23 मामले हैं दर्ज

Thu, 29 Feb 2024 10:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के शाहदरा इलाके में पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घर में बंकर बनाकर छिपा था। जिसें दो घंटे की तलाश के बाद ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक विहार इलाके में 29 जून को पुलिस टीम पर हमला करने वाला शराब तस्कर घर में बंकर बनाकर छिपा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ज्वाला नगर स्थित उसके घर पहुंची। चार मंजिला मकान की तलाशी ली गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। लेकिन पुलिस की टीम ने हिम्मत नहीं हारी।

शक के आधार पर पुलिस की टीम ने ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक अलमारी को खोला तो उसमें एक बंकर मिला। वहां पर आरोपी छिपा हुआ था। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विमल कुमार (50) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 23 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने उसे तड़ीपार किया हुआ था।

पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 29 जून को आरोपी की तलाश में विवेक विहार थाना पुलिस उसके घर पहुंची तो आरोपी ने परिवार के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया था। हमले में दो पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए थे। बाद में आरोपी फरार हो गया था। लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

बुधवार को सूचना के बाद स्पेशल स्टाफ की टीम उसके घर पहुंची तो आरोपी घर पर नहीं मिला। मुखबिर का कहना था कि आरोपी अंदर ही मौजूद है। इसके बाद घर की गहन तलाशी ली गई। बाद में अलमारी में बंकर मिल गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें