फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बच्चे की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा पैरोल से फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
14 महीने के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक दोषी को पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद फरार होने के करीब दो साल बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि कलीम शेख को अक्टूबर 2024 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने 45 दिन की पैरोल दी थी, लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद उसने जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार रहा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोषी को गुप्त सूचना के आधार पर 12 अगस्त को गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जनवरी 2013 में श्री राम कॉलोनी स्थित उसके घर से बच्चे के लापता होने के बाद खजूरी खास थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें