महिला एक दिन गुरुग्राम के सदर बाजार खरीदारी के लिए आई थी। इस बीच उसे राहुल मिल गया। राहुल ने उसे चाय पीने के लिए बोला और समीप के एक रेस्त्रां में चले गए। इसी दौरान राहुल ने महिला के साथ अपनी एक साधारण फोटो ले ली, फिर इसके बाद महिला अपने घर चली गई। इसके बाद राहुल ने महिला से मिलने के लिए कहा तो महिला ने मना कर दिया।
राहुल ने उसके व्हाट्सएप पर दोनों की फोटो डाल दी। राहुल ने महिला से कहा कि वह यह फोटो उसके पति को दिखा देगा और उसने महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला डर गई और राहुल के कहने पर जुलाई 2021 में गुरुग्राम बस स्टैंड के पास उससे मिलने के लिए पहुंच गई। राहुल उसको होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान भी राहुल ने महिला की अश्लील फोटो में ले ली।
जिसके बाद राहुल महिला को ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। राहुल के बार-बार बुलाने की हरकतों से तंग आकर महिला ने अपने पति को पूरा मामला बता दिया। इसके कुछ दिन तक सब सामान्य रहा, लेकिन अब राहुल उसके व्हाट्सएप डीपी से फोटो लेकर अश्लील कमेंट लिखकर इंस्टाग्राम व फेसबुक पर डाल रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।