फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली । पश्चिम जिला पुलिस ने नशे की लत को पूरा करने के लिए हथियार के बल पर झपटमारी और लूटपाट करने वाले घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास गौर(28) शास्त्री नगर का रहने वाला है। सराय रोहिल्ला थाने का वह घोषित बदमाश है। उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 23 जून को पुलिस को जानकारी मिली कि विकास हथियार के साथ जखीरा पुल के पास वारदात को अंजाम देने आ रहा है। पुलिस की टीम वहां पहुंची और बाइक से आए बदमाश की घेराबंदी की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें