फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy: दिनेश अरोड़ा बनेगा सरकारी गवाह, 14 नवंबर को अदालत करेगी फैसला

सार

दिल्ली की एक अदालत 14 नवंबर को फैसला करेगी कि सीबीआई को कारोबारी दिनेश अरोड़ा को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सरकारी गवाह बनाने की अनुमति दी जाए। सुनवाई के दौरान आरोपी ने अदालत से कहा कि वह इस मामले में स्वेच्छा से खुलासा करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार मामले में आरोपी कारोबारी दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गया है। दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने की सीबीआई की याचिका पर अदालत 14 नवंबर को फैसला करेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली की एक अदालत 14 नवंबर को फैसला करेगी कि सीबीआई को कारोबारी दिनेश अरोड़ा को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सरकारी गवाह बनाने की अनुमति दी जाए या नहीं। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल मामले में उसे गवाह बनने की अनुमति देने की अरोड़ा की याचिका पर दलीलें सुनेंगे। वहीं सुनवाई के दौरान आरोपी ने अदालत से कहा कि वह इस मामले में स्वेच्छा से खुलासा करने के लिए तैयार है और वह इस मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें