फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चोरी की ईको गाड़ी सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की ईको गाड़ी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अडबर चौक क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली सूचना पर पलवल-नूंह रोड पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद पलवल की ओर से आ रही एक सफेद मारुति ईको को रोका। चालक ने पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दीपक पुत्र कमरपाल निवासी कठूमर, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में बताई। वाहन के दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच अधिकारी अंजुमन राणा ने कहा कि पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें