फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छह साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-चोरी के केस में फंसाने की धमकी देकर मासूम को डराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। किशनगंज इलाके में छह साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने अंकित (34) को गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम बच्ची घर से बाहर आ रही थी, तभी पड़ोसी अंकित उसे अपने घर ले गया और यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने बच्ची को चोरी में फंसाने और घटना बताने पर धमकी भी दी। बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अंकित को पकड़कर शिदीपुर चौकी ले जाकर पुलिस को सौंपा। लोगों ने चौकी के बाहर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों ने शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें