फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Odd-Even: फिलहाल नहीं लागू होगा ऑड-ईवन नियम, बारिश से हवा में सुधार के बाद दिल्ली सरकार का एलान

Fri, 10 Nov 2023 03:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर आगे स्थिति गंभीर होती है तो इस पर फिर से विचार किया जाएगा। बारिश के बाद हवा में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है।
विज्ञापन
दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : एक्स/@AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब 13 नवंबर से दिल्ली में ऑड-ईवन नियम लागू नहीं किया जाएगा। दिल्ली में कल रात से हुई बारिश से हवा साफ होने के बाद ऑड-ईवन नियम लागू करने के फैसले को दिल्ली सरकार ने फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर आगे स्थिति गंभीर होती है तो इस पर फिर से विचार किया जाएगा। 

इससे पहले दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन को सही बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया था। सरकार ने एक वैज्ञानिक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार ने बताया कि इससे सड़कों पर भीड़भाड़ कम हुई है। 

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ऑड-ईवन स्कीम से ईंधन की खपत में 15% की कमी आई है। ऑड-ईवन के दौरान सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ा है। इस मामले में आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि डीआईएमटीएस रिपोर्ट के निष्कर्षों ने मोटे तौर पर वाहनों द्वारा योगदान किए गए वायु प्रदूषण में कमी के सकारात्मक प्रभाव का संकेत दिया, इसके अलावा दिल्ली की सड़कों पर भीड़ में कमी के साथ-साथ ऑड-ईवन ड्राइव की अवधि के दौरान सार्वजनिक परिवहन की हिस्सेदारी में वृद्धि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें