बुलन्दशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में हाईवे-91 पर जिला जेल के सामने अनियंत्रित होकर एक पिकअप पलट गया। जानकारी के मुताबिक लॉक डाउन होने के चलते 20 मजदूर अलवर से रामपुर जा रहे थे । घटना में मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।