प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर उसकी ओर से लगाए गए आरोपों की एसीबी की छापेमारी में पुष्टि हो गई है। दरअसल छापेमारी में लाखों रुपये और गैर-लाइसेंसी हथियार बरामद हुए है। भाजपा शुरू से ही कहती रही है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सिर्फ चोर और गुडों को संरक्षण दे रहे है।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सत्ता संभालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को ‘दंगों की राजधानी’ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उसके सबसे बड़े गुनाहगार अमानतुल्लाह खान और ताहिर हुसैन है। उन्होंने अमानतुल्लाह खान को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की, क्योंकि उन पर वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में हेराफेरी सहित वाहनों की खरीद, संपत्तियों में किरायेदारी, अवैध नियुक्तियां सहित भ्रष्टाचार के कई मामलों का आरोप है।