फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया में एबीवीपी इकाई का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एबीवीपी की नई इकाई का गठन किया गया है। इकाई अध्यक्ष पद के लिए राजश्री धर्मेंद्र और मंत्री के लिए सबा शेख का चयन हुआ। हालांकि इकाई गठन को लेकर एक विवाद भी सामने आया। दरअसल, इकाई गठन के संबंध में एक पोस्टर जारी हुआ था। जिसमें जामिया के संस्कृत विभाग को इकाई गठन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया था। लेकिन अलग-अलग छात्र संगठनों ने विरोध किया। जामिया फ्रेटरनिटी मूवमेंट ने एक बयान जारी कर कहा कि परिसर में एबीवीपी की इकाई खोलने को लेकर विरोध जारी रहेगा। जामिया परिसर में एबीवीपी की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। आखिर में जामिया एबीवीबी इकाई गठन को लेकर दूसरी जगह कार्यक्रम आयोजित किया। बता दें कि जामिया में करीब 20 साल बाद छात्र संघ चुनाव बहाली की घोषणा के बाद से छात्र संगठन सक्रिय हो गए है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें