फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में आज एबीवीपी निकालेगी मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालेगी। इस मार्च में विभिन्न कॉलेजों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने का दावा किया गया है। संगठन छात्र आंदोलनों में कथित अराजकता और राजनीतिक हस्तक्षेप जैसे मुद्दों को उठाएगा। एबीवीपी ने छात्र मार्च की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी। यह मार्च डीयू स्टेडियम के पास से शुरू होकर छात्रावास मार्ग पर समाप्त होगा। एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री आदित्य टकियार ने कहा कि विद्यार्थी मार्च के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सांविधानिक संस्थाओं की गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। एबीवीपी के दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने बताया कि बीते एक साल में छात्र प्रदर्शनों में राजनीतिक नारे लगे, जो मूल मांगों से अलग थे। डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष यश डबास ने विद्यार्थियों से हिंसा और अराजकता से दूर रहने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें