फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एबीवीपी ने डीयू में निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय उत्तरी परिसर मंगलवार को पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम की फीस कम करने, अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित किए जाने की मांग से गूंज उठा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसी तरह की अन्य मांगों को लेकर छात्र अधिकार मार्च निकाला। छात्र-छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च के बाद प्रशासन को 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। छात्रों ने नए छात्रावासों के निर्माण और एक सेंट्रलाइज्ड प्लेसमेंट सेल की स्थापना की मांग की। एबीवीपी ने एक कोर्स, एक फीस नीति लागू करने, अकादमिक काउंसिल में छात्र प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और कैंटीन में स्वच्छता व भोजन की गुणवत्ता सुधारने पर भी बल दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें