प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
जेएनयू में लगातार छेड़छाड़ की घटनाओं और चरमराई सुरक्षा व्यवस्था के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदर्शन किया। एबीवीपी) जेएनयू ने छात्राओं की सुरक्षा तथा परिसर में बाहरी तत्वों की गतिविधियों पर चिंता जताई। संगठन ने मुख्य द्वार पर आवागमन रोककर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया।