फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने एलपीजी संकट को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें भ्रामक करार दिया है। पार्टी के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह और पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि गैस की कमी के कारण प्रवासी मजदूरों के पलायन की बात पूरी तरह काल्पनिक है। भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वर्तमान में गैस को लेकर कोई बड़ा संकट नहीं है। दोनों नेताओं ने दावा किया कि केंद्र और दिल्ली सरकार के सहयोग से भाजपा का उज्ज्वला योजना विभाग मंडल स्तर तक सक्रिय है और गरीब वर्ग को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में मदद कर रहा है। भाजपा के अनुसार, गैस की सीमित कमी उन लोगों के बीच अधिक है जिनके पास वैध कनेक्शन नहीं हैं और जो खुले बाजार से छोटे सिलेंडर भरवाते हैं। पार्टी ने कहा कि ऐसे लोगों को वैध कनेक्शन दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, व्यावसायिक कनेक्शन धारकों को भी अब 75 प्रतिशत तक नियमित आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें