फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Gahlot Resign: कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर AAP का वार, भाजपा ने किया पलटवार

Sun, 17 Nov 2024 02:14 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने मंत्री पद के साथ-साथ 'आप' की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कैलाश गहलोत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को रविवार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी को इस्तीफा भेजा है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने गहलोत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी और 
विज्ञापन


कैलाश के खिलाफ ईडी और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे थे: आप सूत्र 
आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, कैलाश गहलोत के खिलाफ ईडी और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे थे। कैलाश गहलोत पर ईडी और इनकम टैक्स की कई रेड हो चुकी थी। वह जांच का सामना नहीं कर पा रहे थे। उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। उनके पास भाजपा में जाने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। यह भाजपा का गंदा षड्यंत्र है। भाजपा दिल्ली चुनाव ईडी और सीबीआई के बाल पर जीतना चाहती है।

भाजपा का पलटवार
दिल्ली के मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के सिपहसालार माने जाने वाले कैलाश गहलोत ने भी आज आप छोड़ दी है। भ्रष्टाचार का यह जहाज डूब रहा है। अरविंद केजरीवाल के साथी उनसे दूर भाग रहे हैं। कैलाश गहलोत ने वह सब कुछ कह दिया है जो हम अब तक कहते आ रहे हैं।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर तंज
कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी पार्टी और सरकार में रहना असंभव हो गया है।केजरीवाल गैंग की लूट और झूठ के खिलाफ कैलाश गहलोत का ये कदम स्वागत योग्य है। दिल्ली की हर विधानसभा में आप के कार्यकर्ता अब पार्टी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें