अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी में इमारत गिरने की घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने सेफ्टी ऑडिट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, अगर सरकार ने राजधानी की इमारतों का व्यापक सेफ्टी ऑडिट कराया था, तो फिर लगातार इमारत गिरने के हादसे क्यों हो रहे हैं। भारद्वाज ने कहा कि साकेत के सैदुलाजाब में हुए भवन हादसे के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और खतरनाक इमारतों की पहचान का दावा किया था, लेकिन फिर ऐसा हादसा होना उन दावों पर सवाल खड़े करता है। आप नेता ने आरोप लगाया कि सेफ्टी ऑडिट को लोगों की सुरक्षा के बजाय व्यापारियों पर दबाव बनाने और कथित रूप से रिश्वत वसूलने का माध्यम बना दिया गया है।