फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly: एलजी के खिलाफ आप विधायकों का विधानसभा में जोरदार हंगामा, भाजपा का जलाया पुतला

Tue, 27 Feb 2024 01:36 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक जल बोर्ड की वन टाइम सेटलमेंट योजना को रोकने के विरोध में हंगामा कर रहे हैं। उपराज्यपाल के खिलाफ विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा - फोटो : Youtube/@DelhiAssemblyTelevision
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उपराज्यपाल के खिलाफ जमकर हंगामा किया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 15 मिनट बाद बैठको फिर से शुरू किया।  विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एक बार फिर उपराज्यपाल और भाजपा के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। उनके शांत नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कल तक के लिए बैठक को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


सदन से निकलकर आम आदमी पार्टी के विधायक विधानसभा परिसर में नारेबाजी कर रहे हैं।  दिल्ली जल बोर्ड के गलत बिल सही करने की योजना रोके जाने के विरोध में हंगामा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नारेबाजी की। महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आप विधायकों ने भाजपा का पुतला जलाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें