फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी को रोकने वाले आप विधायक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडेवालान में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची थी एमसीडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। झंडेवालान में एमसीडी की बुलडोजर कार्रवाई के विरोध पर आप विधायक विशेष रवि को कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया। सुबह जब एमसीडी की टीम बुलडोजरों के साथ हर श्री नाथ मंदिर के आसपास अवैध निर्माण ध्वस्त करने पहुंची, तो स्थानीय विधायक कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन जब नारेबाजी बढ़ी तो लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए। इसके बाद विशेष रवि समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें