दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोला है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता खो दी है। हाल ही में भजापा नेता हरमेल धीमान हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। अभी हिमाचल प्रदेश भाजपा के एक हजार नेता और कार्यकर्ता आप(आम आदमी पार्टी) में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं।