फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अमित शाह के 129 एसटीपी वाले दावे पर आप का पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर सवाल उठाए हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि दिल्ली में पिछले एक वर्ष के दौरान 129 सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) शुरू किए गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले भी दिल्ली में 37 एसटीपी थे और आज भी उनकी संख्या 37 ही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक साथ 129 एसटीपी चालू करने का दावा वास्तविकता से परे है। उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति में ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री को गलत जानकारी दी गई है और उन्हें सार्वजनिक मंच से तथ्यात्मक बयान देना चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रामक दावे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री और मंत्री पहले भी गलत दावे करते रहे हैं, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री जैसे वरिष्ठ नेता को तथ्यों के आधार पर ही बयान देना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने केंद्र और दिल्ली सरकार से एसटीपी परियोजनाओं का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें