फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मजदूर दिवस पर गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर आप ने सरकार पर हमला बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आम आदमी पार्टी ने एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही सरकार ने कामर्शियल और छोटे एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया। संजय सिंह ने कहा कि मजदूर दिवस पर देश को राहत देने के बजाय महंगाई का तोहफा दिया है। उनके अनुसार कामर्शियल सिलिंडर की कीमत 993 रुपये और पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत 261 रुपये बढ़ाई गई है। उन्होंने दावा किया कि इन बढ़ोतरी का सीधा असर मजदूरों, छात्रों, झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों, रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनावी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन मतदान समाप्त होते ही जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार के वादों की पड़ताल करनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि कितने वादे वास्तव में पूरे हुए। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कामर्शियल सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि से छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें