फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने कहा: दूसरी बार फेल किया ऑपरेशन लोटस, सिसोदिया को दिया गया भाजपा में शामिल होने का ऑफर

Tue, 23 Aug 2022 10:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के तहत मनीष सिसोदिया को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया। यह खुलासा सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में किया।
विज्ञापन
Manish Sisodia - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप ने दूसरी बार भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल किया है। आप ने 2014 के बाद 2022 में ऑपरेशन लोटस का पर्दाफाश करने का काम किया है। भाजपा ने 2014 में आप विधायकों को 5-5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, उसके इस ऑपरेशन लोटस को स्टिंग कर फेल किया गया था। अब भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के तहत मनीष सिसोदिया को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया। यह खुलासा सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में किया।

विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा मुख्यालय से ऑपरेशन लोटस चलाया जाता है। जिस भी राज्य में जनता भाजपा को हरा देती है, वहां दूसरी पार्टियों के विधायकों को खरीदकर भाजपा सरकार बना लेती है। दिल्ली में ऑपरेशन लोटस के तहत मनीष सिसोदिया को निशाना बनाया। सबसे पहले स्कूलों की कक्षाएं बनाने में गड़बड़ी का अभियान चलाया, इसमें फेल होने पर एक्साइज पॉलिसी में फर्जी गड़बड़ी का आरोप लगाया।

कहा कि जब एक्साइज पॉलिसी और सीबीआई रेड में कुछ नहीं मिला तो हताश होकर मनीष सिसोदिया को भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया। भाजपा ने मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक के बाद पिछले महीने महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक तोड़कर सरकार बनाई, मगर आप भाजपा का ऐसा पर्दाफाश करेगी कि वह कभी भी किसी भी राज्य की सरकार को तोड़ने की कोशिश दोबारा नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सोचें प्रधानमंत्री: आतिशी
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं विधायक आतिशी ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि वह दूसरी पार्टी की सरकारें गिराने के बारे में मत सोचें, बल्कि बेरोजगारी, महंगाई, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य पर कार्य करें। जहां दूसरी पार्टी की सरकार बन जाती है, वहां भाजपा सरकार गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाती है और सीबीआई-ईडी लगाने के साथ पैसे और मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर देती है।

आतिशी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री के लालकिले से दिए गए भाषण की चर्चा की। वह कहते हैं कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने पर हमें गर्व होना चाहिए, मगर भाजपा लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है और वह जनता की चुनी हुई सरकारों को गिराने में लगी हुई है, जबकि लोकतंत्र में भारत की जनता को वोट देने व चुनने का अधिकार मिला हुआ है। भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। जब चुनाव में भाजपा जीत जाती है तो वह कहती है कि लोकतंत्र और जनता का फैसला सिर माथे पर होता है, लेकिन जहां-जहां भाजपा चुनाव हार जाती है और किसी दूसरी पार्टी की सरकार बन जाती है तो फिर वहां लोकतंत्र नहीं चलता है, वहां पर भाजपा का ऑपरेशन लोटस चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें