फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: युवक लगा रहा था फंदा, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। गाजीपुर के मुल्ला कॉलोनी में रविवार दोपहर कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास कर रहे 22 साल के युवक की जान पुलिसकर्मियों ने बचा ली। समय रहते इस बात की जानकारी मिलते ही हवलदार अमित कसाना और सिपाही मनीष मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ युवक को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने उसकी काउंसलिंग करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 साल का अमीर कुरैशी अपने परिवार के साथ मुल्ला कॉलोनी इलाके में रहते हैं। परिवार में उसके पिता अनीस अहमद, मां और परिवार के अन्य सदस्य है। रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे अमन कमेटी के सदस्य मनीष ने गाजीपुर थाने में फोन कर बताया कि मुल्ला कॉलोनी निवासी अमीर कुरेशी खुद को कमरे में बंद कर लिया है और पंखे से फांसी लगा कर खुदकुशी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें