फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में बुधवार देर रात आपसी रंजिश में कुछ हमलावरों ने युवक को गोली मारकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गोली युवक के कंधे में लगी है। युवक की पहचान फिरोज के रूप में हुई है। युवक किसी तरह से भागकर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा। पुलिसकर्मी उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। करोलबाग के गफ्फार मार्केट में काम करने वाला फीरोज पीतमपुरा इलाके में सपरिवार रहता है। पुलिस को दिए बयान में फिरोज ने बताया कि बुधवार को वह वजीरपुर जेजे कालोनी निवासी रिश्तेदार से मिलने आया था। रात 12:30 बजे पीतमपुरा स्थित घर जा रहा था। श्मशान घाट के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। एक गोली उसके कंधे पर लगी। फिर हमलावरों ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए फिरोज केशवपुरम की ओर भागा। जहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों मिले। पीड़ित ने हमलावरों के नाम बताए हैं। पुलिस ने आपसी रंजिश की वजह से हमले की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें