नोएडा। आपसी विवाद में युवक को लाठी-डंडे से पीटा गया। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। होशियारपुर गांव के गली नंबर आठ में रहने वाले अरविंद साह ने पुलिस से शिकायत की है कि 21 मई को आजाद शर्मा, रामशरण शर्मा और विवेक शर्मा ने उसके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर ईंट और डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर जब लोग जमा होने लगे तो तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। केस दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पीड़ित ने नामजद आरोपियों से जान का खतरा बताया है। कोतवाली प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।