फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पियक्कड़ ने खोया होश: फरीदाबाद का युवक दिल्ली में गिरा आया सामान, फिर करतूत छिपाने को रची ऐसी कहानी, पुलिस दंग

Fri, 05 Aug 2022 09:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

युवक ने अपनी करतूत छिपाने के लिए पुलिस को लूट की झूठी कहानी सुनाकर केस भी दर्ज करा दिया। जांच में मामला फर्जी पाया गया। पुलिस ने अब झूठी शिकायत देकर गुमराह करने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में नशे में धुत एक युवक ने अपना सामान दिल्ली में कहीं गिरा दिया। अपनी हरकत को छिपाने के लिए युवक ने पुलिस को लूट की झूठी कहानी सुनाकर केस भी दर्ज करा दिया। जांच में मामला फर्जी पाया गया। पुलिस ने अब झूठी शिकायत देकर गुमराह करने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सूरजकुंड चार्मवुड विलेज निवासी कुणाल ने एक अगस्त को क्राइम ब्रांच को बताया था कि उसने ऑनलाइन बाइक राइड के जरिये 31 जुलाई को एक बाइक बुक की थी। उसे लेकर शूटिंग रेंज के रास्ते होते हुए सूरजकुंड आ रहा था। रास्ते में बाइक चालक ने लघुशंका करने के बहाने बाइक रोकी और किसी को फोन करने लगा।

इसी दौरान वहां दो बाइक से चार लड़के आए और कुणाल के साथ मारपीट कर मोबाइल, पर्स व स्मार्ट वॉच छीनकर फरार हो गए। पुलिस जांच में मामला फर्जी निकला। जांच में सामने आया कि कुणाल नशे में अपना सामान दिल्ली में गिरा आया था। दिल्ली पुलिस ने उसे सामान वापस भी लौटाया। झूठी शिकायत देने पर पुलिस ने कुणाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

बाइक बेचकर चोरी का झूठा केस करवाया दर्ज
इसी तरह बल्लभगढ़ के सुनपेड़ गांव निवासी देवेंद्र ने थाना आदर्श नगर बल्लभगढ़ में केस दर्ज करवाया कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। जांच में सामने आया कि देवेंद्र ने अपनी बाइक मनोज नाम के व्यक्ति को बेच दी थी और उसकी चोरी का झूठा केस दर्ज करवा दिया। एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने झूठे केस का पर्दाफाश किया है। आरोपी नवीन की ग्रेटर नोएडा में एमपी ऑटो मोबाइल नाम से कंपनी है। वह फरीदाबाद में निशा कास्टिंग के मालिक जयपाल से अपनी कंपनी का ऑटो पार्ट्स का सामान खरीदता है। 11 जून को नवीन ने थाना सदर बल्लभगढ़ में आकर शिकायत दी कि 10 जून की रात जयपाल व उसके साथी नीटू ने गांव दयालपुर के पास उसकी गाड़ी के आगे अपनी कार लगाकर उसकी गाड़ी लूट ली व उसका अपहरण करके 10 लाख रुपये लूट लिए। पूछताछ की तो सामने आया कि शिकायत झूठी है। नवीन का पैसों के लेनदेन का मामला था। बदला लेने के लिए नवीन ने झूठी शिकायत दी थी। 10 लाख रुपये आरोपी की निशानदेही पर नोएडा से बरामद किए गए।
विज्ञापन

छह महीने में 122 लोगों पर केस दर्ज
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने झूठी शिकायत देकर अदालत का वक्त बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस प्रकार की झूठी शिकायतों से निर्दोष व्यक्ति को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ते हैं। झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में फरवरी से जुलाई तक 6 महीनों में झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ 122 केस दर्ज किए जा चुके हैं। फरवरी के 15, मार्च के 25, अप्रैल के 19, मई के 25, जून के 21 व जुलाई के 17 केस शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें