फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सनसनी वारदात: GTB अस्पताल में मिला युवक का खून से लथपथ लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 21 Sep 2024 09:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक बेरोजगार बताया जा रहा है। परिवार में माता-पिता और पत्नी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में जीटीबी अस्पताल में शनिवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ शव मिला है। मृतक की शिनाख्त 21 साल के मिथुन के तौर पर की है। इस संबंध में पुलिस ने जीटीबी एनक्लेव थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जीटीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। मामले की आगे की जांच के लिए फिलहाल पुलिस घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मिथुन परिवार सहित जीटीबी अस्पताल परिसर में बनी झुग्गियों में रह रहा था।

परिवार में माता-पिता और पत्नी है। उसके पिता पीडब्ल्यूडी में काम करते हैं। मिथुन फिलहाल बेरोजगार था। वह शनिवार सुबह अस्पताल परिसर में ही मृत मिला है। जांच में पता चला है कि सिर पर गंभीर चोट लगी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें