राजधानी दिल्ली के ज्वालापुरी इलाके में अज्ञात बदमाशों ने घर के भीतर मौजूद एक महिला पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले में महिला घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिस समय महिला पर हमला किया गया तब उसका पति और बच्चे घर में ही मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।