संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
उटावड़ थाना क्षेत्र के मलाई गांव में 18 वर्षीय युवक पर दीवार गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आसिफ पुत्र जकरिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसिफ अपने घर की पुरानी दीवार को तोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार का मलबा उसके ऊपर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह के नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले को इत्तफाकिया मौत मानते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।