फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मथुरा रोड पर ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मथुरा रोड पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को टक्कर मार दी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि यह मामूली टक्कर थी और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह बस एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (साकेत) की थी और घटना के समय उसमें कोई छात्र मौजूद नहीं था। घटना के वक्त बस में केवल एक सुरक्षाकर्मी सवार था। पुलिस के अनुसार कहा है कि एक ट्रक (डंपर) मथुरा रोड पर खड़ी स्कूल बस से टकरा गया। घटना के समय बस में कोई विद्यार्थी मौजूद नहीं था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण आगे की कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें