फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ पदाधिकारियों के निष्कासन के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
-मशाल जुलूस में जुटे सैकड़ों की तादाद में छात्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ ने मंगलवार रात को छात्र संघ पदाधिकारियों को निष्कासित करने सहित कई दूसरे मुद्दों को लेकर मशाल जुलूस निकाला। आयोजन बराक हॉस्टल से लेकर जेएनयू के मुख्य प्रवेश द्वार तक हुआ और जेएनयू प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया गया। मशाल जुलूस में छात्रों ने छात्र संघ के पदाधिकारियों को निष्कासित करने, जुर्माना लगाने जैसी कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही सीपीओ मैन्युअल को वापस लेने, यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशन 2026 का समर्थन करने, रोहित वेमुला एक्ट को लागू करने की मांग छात्रों की ओर से की गई। इस मशाल जुलूस में बिरसा अंबेडकर फूले स्टूडेंट्स एसोसिएशन सहित कई दूसरे छात्र संघठनों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें