नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में आयोजित द आईआईसी एक्सपीरियंस : ए फेस्टिवल ऑफ द आर्ट्स के तहत शनिवार शाम निर्वाण नाटका की विशेष प्रस्तुति हुई। इसमें मां पार्वती बाउल ने एकल प्रस्तुति के जरिए बंगाल की प्राचीन लोक परंपरा और आध्यात्मिक संस्कृति की झलक पेश की। फाउंटेन लॉन्स में आयोजित कार्यक्रम में संगीत, लय और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभव कराया गया। कार्यक्रम में आईआईसी के लाइफ ट्रस्टी शैलेश नायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संवाद