नई दिल्ली। आनंद विहार टर्मिनल से भुवनेश्वर के लिए आज स्पेशल आरक्षित ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन में केवल एसी कोच ही होंगे। गाड़ी संख्या 04466 15 जुलाई की रात 12:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर 16 जुलाई सुबह 11:00 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान ट्रेन गाजियाबाद जंक्शन, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुराग नारायण रोड, गया जंक्शन, पहाड़पुर, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन, आद्रा, बांकुड़ा, बिष्णुपुर, मिदनापुर, हिजली, बालासोर, भद्रक, जाजपुर-केओंझार रोड और कटक समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ब्यूरो