नई दिल्ली। डॉक्टरों, नर्सों, रेजिडेंट डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एम्स दिल्ली ने दो क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को सक्रिय किया है। प्रशासन के अनुसार, दोनों टीमें व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं, उत्पीड़न, चोरी, तोड़फोड़, आगजनी समेत विभिन्न आपात स्थितियों में अस्पताल परिसर में पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करेंगी। इन टीमों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो