नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष और दिल्ली भाजपा व धर्म यात्रा महासंघ के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग की 90वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 नवंबर को विशेष स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘दो महापुरुष-एक संकल्प’ शीर्षक से होने वाले इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं के जीवन, विचारों और सामाजिक व धार्मिक कार्यों को याद किया जाएगा। देहदानी मांगे राम गर्ग सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा भी सहयोग करेगी।प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों नेताओं के सेवा, समर्पण, संगठन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। ब्यूरो