नई दिल्ली। घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न समेत अन्य प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी, स्वास्थ्य और काउंसलिंग जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। पूर्वी दिल्ली स्थित हेडगेवार अस्पताल में जल्द ही वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) की शुरुआत होगी। अस्पताल के एमएस प्रवीण कुमार डालमिया ने बताया कि इसके लिए केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है। सेंटर शुरू होने के बाद इसका सबसे अधिक लाभ पूर्वी दिल्ली की पीड़ित महिलाओं को होगा। संवाद