फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संतूर और जसरंगी गायन से सजी संगीत संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘साधना’ का तीसरा संस्करण आयोजित, उभरते कलाकारों ने दी प्रस्तुति
विज्ञापन



नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर में रविवार को ‘साधना : सेलिब्रेटिंग इमर्जिंग टैलेंट’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। शाम सात बजे शुरू हुए इस संगीत कार्यक्रम में उभरते कलाकारों ने संतूर वादन और शास्त्रीय गायन की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संतूर वादन से हुई। संतूर वादक सत्येंद्र सिंह सोलान ने अपनी प्रस्तुति दी। उनके साथ तबले पर उजिथ उदया कुमार ने संगत की। इसके बाद डॉ. अविनाश कुमार और डॉ. रिंदाना रहस्या ने जसरंगी गायन प्रस्तुत किया। उनके साथ तबले पर जहीन खान और आनंद मिश्रा तथा हारमोनियम पर जाकिर ढोलपुरी ने संगत की। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत की विविधता और समृद्ध परंपरा को दर्शाया। कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को श्रोताओं तक पहुंचाना था। संगीत प्रेमियों ने प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में उदयज्योत म्यूजिक फाउंडेशन ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें