फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 52 वर्षीय शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, नाबालिग ने कहासुनी में दिया वारदात को अंजाम

Fri, 23 Aug 2024 08:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार तड़के पुलिस को विजय विहार गली नंबर 10 में एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय विहार इलाके में गुरुवार तड़के 52 साल के व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रिठाला निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से बीमार था। नाबालिग हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आशंका है कि कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। विजय विहार थाना पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार तड़के पुलिस को विजय विहार गली नंबर 10 में एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के तीन से चार घाव थे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल कर लिए हैं।

प्रवीण ऑटो चालक था। किश्त नहीं भरने पर फाइनेंसर ने उसका ऑटो जब्त कर लिया था। उसके बाद वह चाय की दुकान चलाने लगा। लेकिन कुछ माह पहले वह उस काम को भी छोड़ दिया था। पांच साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर अलग रहने लगी थी। शुरुआती जांच में पता चला कि मानसिक रूप से बीमार होने की वजह से वह एक बार प्रधानमंत्री के आवास पर भी पहुंच गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला है कि बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे वह कहीं जा रहा था। आशंका है कि कहासुनी के बाद नाबालिग आरोपियों ने प्रवीण पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें