दिल्ली के भजनपुरा इलाके के सुभाष मोहल्ला में शनिवार को 17 साल की एक लड़की ने 50 साल की महिला को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक महिला को नाजुक हाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने नाबालिग लड़की को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली गई है।