फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बहन से दूरी न बनाने पर नाबालिग भाई ने युवक को चाकू से गोदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-तिलक नगर इलाके की घटना, आरोपी भागा, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
विज्ञापन


-आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
तिलक नगर इलाके में बहन से दूरी न बनाने से नाराज लड़की के नाबालिग भाई ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शिनाख्त 20 साल के शिवम के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग भाग गया। पुलिस ने हत्या का केस किया है। पुलिस नाबालिग को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि सोमवार रात करीब 9.30 बजे पुलिस को तिलक नगर के 80 गज इलाके में चाकूबाजी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे तुरंत पास के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर कई जगहों चाकू के घाव थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां छानबीन करने के बाद कई साक्ष्य हासिल किए। मृतक शिवम पेशे से नाई था। वह अपने पिता भोपाल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तिलक नगर के 80 गज इलाके में रहता था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के साथ साथ आरोपी के संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें