नई दिल्ली। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) इकाई ने परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। बराक छात्रावास से शुरू हुई यात्रा में छात्रों और शोधार्थियों ने हाथों में 111 मीटर लंबा तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, पूरा कश्मीर हमारा और जय हिंद के नारों से परिसर गूंज उठा। एबीवीपी जेएनयू अध्यक्ष मयंक पंचाल ने कहा कि जेएनयू का छात्र समाज राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। ब्यूरो