फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: त्रिवेणी कला संगम में शास्त्रीय सुरों की यादगार संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। त्रिवेणी कला संगम में रविवार की शाम हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की सघन और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के नाम रही। बीनू हेरिटेज की तरफ से आयोजित इस संगीत संध्या में परंपरा और रस का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आरंभ गायक अर्घ्य चक्रवर्ती की खयाल प्रस्तुति से हुआ। राग भूपाली की विलंबित-द्रुत बंदिशों के बाद उन्होंने मिश्र किरवानी की दादरा ‘तुम बिन नींद न आए सावरिया’ से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद विदुषी पद्मजा चक्रवर्ती ने राग मारू बिहाग में खयाल, मिश्र बिहाग की ठुमरी और मिश्र तिलक कामोद का झूला प्रस्तुत कर गायकी में माधुर्य और गहराई का प्रभावशाली संतुलन दिखाया। संध्या का शिखर रहा पद्मश्री पं रोनू मजूमदार का बांसुरी वादन, जिसकी सुरमयी उड़ान ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगत में सारंगी, तबला, हारमोनियम और बांसुरी पर कलाकारों ने प्रस्तुतियों को सशक्त आधार दिया। कार्यक्रम का संचालन साधना श्रीवास्तव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें