फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हथियार लेकर एक व्यक्ति ने किया घरों में घुसने का किया प्रयास, धमकी देकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
-केशवपुरम इलाके की घटना, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी, फुटेज हुआ वायरल
विज्ञापन

-महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक व्यक्ति के घरों में जबरन घुसने और धमकी देने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें आरोपी व्यक्ति हथियार लेकर घरों में घुसने का प्रयास करते हुए देखा जा रहा। साथ ही वह लोगों को धमकी दे रहा है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान की कोशिश कर रही है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 9 मई को केशवपुरम इलाके में रहने वाली नीलम जैन ने थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद कई और लोगों ने शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें