-केशवपुरम इलाके की घटना, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी, फुटेज हुआ वायरल
-महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक व्यक्ति के घरों में जबरन घुसने और धमकी देने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें आरोपी व्यक्ति हथियार लेकर घरों में घुसने का प्रयास करते हुए देखा जा रहा। साथ ही वह लोगों को धमकी दे रहा है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान की कोशिश कर रही है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 9 मई को केशवपुरम इलाके में रहने वाली नीलम जैन ने थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद कई और लोगों ने शिकायत दी।